कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर सपा ने की बैठक

ग्रेटर नोएडा:- आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर मंगलवार समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई द्वारा को जोन प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों की एक बैठक सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगमी दो मार्च को आयोजित होने वाले बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की  तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने स्थानीय नेता विक्रम टाईगर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है, पार्टी के कार्यकताओं को अब कमर कस लेनी चाहिए और प्रत्येक बूथ पर सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हित साधने के लिए देश मे जातिवाद और संप्रदायवाद का जहर घोल रही है। विकास के नाम की दुहाई दे सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सत्ता में आने विकास के मुद्दे को छोड़ बदले की भावना से काम कर रही है। आज भाजपा शासन काल में देश में लोकतंत्र खतरे में है। गरीब, किसान, मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। देश के संविधान को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से भगाने जरूरी है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर  पर गठबंधन को मजबूत करने के लिये आगामी दो मार्च को जिला कार्यालय पर दादरी विधानसभा एवं दनकौर विकासखंड के बूथ प्रभारियों का सम्मेलन जिला कार्यालय पर आयोजित किया जायेगा। जिसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से नरेंद्र नागर, नवीन भाटी, इंद्रपाल छोकर, सुधीर भाटी, सुधीर तोमर, मनोज डाढा, रविंद्र प्रधान, निरंजन लाल शर्मा, सोरन प्रधान  रामटेक कटारिया, सुनील भाटी, कर्मवीर गुर्जर, नवाब कुरैशी, जितेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा सत्य प्रकाश नागर, दयाराम शास्त्री, अकबर खान, नसरुद्दीन मलिक, इमरान मेवाती, विक्रम प्रधान, सुमित राणा, शौकत अली चेची, ओमवीर सैन, मुकेश त्यागी, दीनदयाल शर्मा,  बालेन्द्र कौशिक, लोकेश जनमेदा, कृष्ण नागर, तेजपाल तोमर, विष्णु शर्मा, साकिर अली, अवधेश शर्मा, राहुल खान, सुरेश सिंह मोहित भाटी, अविनाश, दीपक भाटी , कपिल नागर, राहुल प्रधान आदि मौजूद रहे।