पानीपत . छह साल के हर्षवर्धन को गीता के 18 अध्यायों के 700 श्लोक कंठस्थ हैं। किसी भी अध्याय से कोई भी श्लोक पूछिए 5 सेकंड में सुना देता है। उसकी इस खूबी के लिए लोग उन्हें गीता गूगल ब्वॉय कहते हैं। हर्षवर्धन जब 2 साल के थे तब उन्होंने जैन धर्म के श्लोक याद कर लिए थे।
1300 से ज्यादा श्लाेक कंठस्थ
गीता के 18 अध्याय के 700 श्लोक।
जैन धर्म के भक्तांबर की 48 कथाओं के 96 श्लोक।
कल्याण मंदिर की 44 गाथा के 88 श्लोक।
वीर स्तुति की 29 गाथाओं के 58 श्लोक।
उत्तराध्ययन के 8 अध्याय के 250 श्लोक।
लाेगस की 8 गाथाओं के 16 श्लाेक।
नंदीजी सूत्र के 10 से ज्यादा श्लाेक।
नाना से मिली प्रेरणा
मां पूजा ने बताया कि हर्षवर्धन काे अपने नाना राजेंद्र से प्रेरणा मिली है। जब यह 6 माह का था तब से ही अपने नाना के घर रहता है। राजेंद्र जैन प्रत्येक दिन धर्म भक्तामर स्रोत का पाठ करते हैं। हर्षवर्धन अपने नाना से भक्तामर स्रोत सुन ताेतली बोली से उसका उच्चारण करने लगा था। बच्चे का टैलेंट परख उसे सिखाना शुरू किया।
2017 में उसने गीता का दूसरा अध्याय कंठस्थ कर सुना दिया। फरवरी 2018 में हर्षवर्धन स्वामी ज्ञानानंद के संपर्क में आया। ज्ञानानंद के संपर्क में आने के बाद हर्षवर्धन ने पूरी भागवत गीता तीन माह में कंठस्थ कर ली। दिसंबर 2018 में गीता उत्सव में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, बाबा रामदेव और अन्य बड़ी हस्तियों के सामने गीता के श्लाेकाें का उच्चारण किया है।