चांद की चरफ चंद्रयान की उड़ान


नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के लॉन्चिंग में अब कुछ ही घंटे का समय शेष रह गया है। चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई को  दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर होगा। चंद्रयान 2 के जरिए अंतरिक्ष की दुनिया में भारत एक और इतिहास रचने वाला है। चंद्रयान-2 को देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया गया। जिसके बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो गई। इस मिशन की लागत 978 करोड़ रुपये है।