टीवी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार मौनी रॉय अपने फैशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। मौनी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। मौनी रॉय पिंक कलर के बांधनी लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने नेकलेस, मांग टीका और चोकर कैरी किया है। मौनी रॉय ने इस प्यारे से लहंगे में हर एंगेल से तस्वीरें क्लिक करवाई है। पिंक कलर के इस आउटफिट में मौनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मौनी रॉय ने ये लुक अपनी आने वाली फिल्म मेड इन चाइना के प्रमोशन के लिए लिया है।
पिंक कलर के लहंगे में मौनी रॉय का दिलकश अंदाज, तस्वीरें हुईं वायरल