मैं पलट के आऊंगी, आखिर क्या संकेत दे रही हैं अमृता फडणवीस

मुंबई। एक बैंकर, एक गायक की हैसियत और एक सोशल वर्कर की हैसियत मीडिया की सुर्खियों में रहने वालीं अमृता फडणवीस का एक ट्‍वीट चर्चा में है, जो उन्होंने अपने पति और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद किया है।दरअसल, अमृता ने अपनी बात सीधे न कहकर एक शेर के माध्यम से कही है। उन्होंने ट्‍वीट किया है- 'पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिज़ां की ज़द में हूं मौसम ज़रा बदलने दे। राजनीतिक संदर्भ में देखें और कर्नाटक के घटनाक्रम से इसे जोड़कर देखें तो अमृता को एक बार फिर देवेन्द्र के मुख्‍यमंत्री के रूप में वापस लौटने की उम्मीद है।


खिजां (पतझड़) की जद में हूं अर्थात अभी हालात अनुकूल नहीं हैं। जैसे ही हालात बदलेंगे हम एक बार फिर वापसी करेंगे। उन्होंने अपने यादगार 5 सालों के लिए महाराष्ट्र की जनता को शुक्रिया भी कहा है। उन्होंने कहा कि मैंने पूरी क्षमताओं के साथ अपनी भूमिका निभाने की कोशिश की।