अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 दिन के भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत किया। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर समेत प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी होंगे। ट्रंप की भारत यात्रा का पल-पल का हाल-

-हर क्षेत्र में भारत और अमेरिका की दोस्ती का दायरा बढ़ रहा है।
-नई चुनौतियां बदलाव की नींव रख रही हैं।
-ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है।

-संबंध का सबसे बड़ा आधार विश्वास होता है।

-मैंने विश्वास को मजबूत होते हुए देखा है।

-ट्रंप ने भारत के लिए अपने प्यार को प्रदर्शित किया है।

-भारत ने सबसे ज्यादा सैटलेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बनाया है।

-विवेकानंद, महात्मा गांधी, सरदार पटेल का स्मरण किया इसके लिए मैं पूरे भारत की ओर से आपका आभार व्यक्त करता हूं।
- गुजरात बहुत अच्छी जगह है। बहुत से गुजराती लोग अमेरिका में रहते हैं।
- ट्रंप ने कहा- हमारे पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन सीमापार से यदि आतंकवादी आते हैं तो हम भारत का साथ देंगे। हमें शांति चाहिए।
- देश के लिए जो भी खतरा होगा, उसे हर हाल में रोकेंगे।

- पीएम मोदी बहुत कठोर सौदेबाजी करते हैं।

- कट्‍टरवाद और आतंकवाद के खिलाफ हम मिलकर काम करेंगे।
- हमने अल बगदादी का खात्मा किया है।

- भारत की एकता विश्व के लिए प्रेरणा है।

- भारत गर्व से कह सकता है कि वह आजाद है।

- भारत कला, विज्ञान और कारोबार के क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहा है।

- हम महात्मा गांधी का बहुत सम्मान करते हैं। मंगलवार को दिल्ली में हम महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर जाएंगे।

- हम सबसे मजबूत सेना बना रहे हैं। दोनों देशों की सेना साझा अभ्यास करेगी।
- हम चाहते हैं कि दोनों देशों के रिश्ते अच्छे बने रहें। दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए आगे भी चर्चा करेंगे।

- हम पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत हुए हैं।

- दुनिया को भारत की कामयाबी पर गर्व है।

- भारत जल्द ही गरीबी से मुक्त होगा। मोदी के नेतृत्व में लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

- ज्यादातर लोग घरों में गैस से खाना बना रहे हैं।

- दुनिया में कई जगह भेदभाव होता है मगर भारत जैसा दूसरा उदाहरण देखने को नहीं मिलता।
- मोदी के नेतृत्व में हर घर में बिजली पहुंची है। कठोर मेहनत की मिसाल हैं नरेन्द्र मोदी।

- ट्रंप ने सरदार पटेल, फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली आदि का भी उल्लेख किया।

- ट्रंप ने रंगों के त्योहार होली का जिक्र किया।

- बॉलीवुड फिल्मों के जरिए भारत की रचनात्मकता दिखती है।

- सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाकर भारत ने इतिहास रचा।

- ट्रंप ने कहा- भारत के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं नरेन्द्र मोदी।

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

- क्रिकेट के सबसे बड़े स्टेडियम में आकर अभिभूत हूं। मोटेरा स्टेडियम बहुत खूबसूरत है।

- भारत का वफादार दोस्त बना रहेगा अमेरिका।
- डोनाल्ड ट्रंप ने 'नमस्ते' के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।
- ट्रंप के संबोधन से पहले सभी लोगों ने खड़े होकर ट्रंप के स्वागत में तालियां बजाईं।

- भव्य समारोह के लिए गुजरात के लोगों का अभिनंदन।

- इस मंच से भारतीय और पूरी दुनिया डोनाल्ड ट्रंप को सुनना चाहती है।

- अमेरिका की फर्स्ट लेडी का भारत आना सम्मान की बात।
- डोनाल्ड ट्रंप का दौरा एक परिवार की मिठास है।

- ट्रंप का स्वागत पूरा हिन्दुस्तान कर रहा है।

- भारत में विविध रंग। यहां अनेक भाषाएं और परिधान है।

- नरेन्द्र मोदी ने लगवाए नारे, India-US Friendship, लॉन्ग लीव, लॉन्ग लीव।
- पीएम मोदी ने भारत माता की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की।

- मोदी ने कहा कि अमेरिका से लंबी यात्रा कर सीधे अहमदाबाद पहुंचे हैं डोनाल्ड ट्रंप।
-मोटेरा स्टेडियम पहुंचने पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की।

-डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेन्द्र मोदी का काफिला मोटेरा स्टेडियम पहुंचा। यहां डोनाल्ड ट्रंप लोगों को संबोधित करेंगे। ट्रंप के साथ पत्नी मेलानिया भी हैं।

-मोदी का ट्‍वीट, मोटेरा में जोशीला माहौल है। लोग ट्रंप के स्वागत के लिए बेताब हैं।

-स्टेडियम में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं।

ट्रंप ने लिखा- मेरे अच्छे दोस्त नरेन्द्र मोदी, शानदार यात्रा के लिए धन्यवाद ।