दिल्ली भाजपा का घोषणा पत्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र दिल्ली भाजपा कायार्लय में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में जारी किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल उपस्थित रहें।


आधुनिक सुविधाएं और मालिकाना हक-अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले 40 लाख निवासियों को मालिकाना हक देने के बाद इन कालोनियों के समुचित विकास के लिए 'कालोनीज डेवलपमेंट बोर्ड' का गठन किया जाएगा। जल जीवन का संकल्प - दिल्ली को पूरी तरह टैंकर मुक्त बनाकर साल 2024 तक हर घर नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली के किसानों को छह हजार रुपए की सम्मान (शेष पृष्ठ दो पर)