पकड़ी गई चीन की चालाकी, पाकिस्तान को चोरी-छिपे भेज रहा था मिसाइल लांचर का सामान


नई दिल्ली। भारतीय कस्टम अधिकारियों ने गुजरात के कांडला बंदरगाह पर चीन के एक जहाज को पकड़ा है। यह जहाज चीन से कराची जा रहा है।


हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार जहाज का नाम नाम 'दा क्वी योन' है। खबरों के अनुसार शिप के कार्गो में मिसाइल लॉन्च करने का सामान मिला है।
खबरों के अनुसार चीन यह सामान पाकिस्तान को भेज रहा था। शिप पर हांगकांग का झंडा लगा हुआ है और पोर्ट कासिम (कराची) लिखा हुआ था।



खबरों के अनुसार 'दा क्वी योन' शिप चीन के जियांग्सू प्रांत से 17 जनवरी 2020 को रवाना हुई थी। 3 फरवरी 2020 से इसकी लोकेशन कांडला बंदरगाह पर ही है।


 


शिप का आकार 166.5x27.4 बताया जा रहा है और इसका वजन 28,341 टन है। बंदरगाह की जैटी-15 पर ये शिप खड़ी है। जहाज में करीब 22 क्रू मेंबर सवार बताए जा रहे हैं।



कांडला बंदरगाह पर डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक 3 फरवरी को यह जहाज पकड़ा गया।
DRDO जल्द ही न्यूक्लियर साइंटिस्ट की टीम को भी भेजेगा। अगर डीआरडीओ की टीम भी पहली टीम की जांच को सही बता देती है तो कस्टम इस शिप को सीज कर देगा।