कई बार ऐसा देखा गया है जब बॉलीवुड अभिनेत्रियां एक-दूसरे को कॉम्पटिशन देने के लिए ड्रेस के मामले में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर देती हैं। इसी वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने फैशन सेंस को लेकर खूब सुर्खियां भी बटोरती रहती हैं। इनमें से कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जो अपनी बोल्ड ड्रेस के साथ बड़ी खूबसूरती से अपने लुक को पूरा करती हैं। खैर,इन दिनों कुछ बोल्ड ड्रेस के चलते डीप नेकलाइन ड्रेस का चलन खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में हुए ग्रैमी अवॉर्ड के दौरान प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर पहुंची तब उन्होंने सफेद रंग की रॉल्फ एंड रॉस का डिजाइनर गाउन पहना था और इस गाउन की नेकलाइन इतनी ज्यादा डीप थी कि सोशल मीडिया पर प्रियंका की जमकर आलोचना भी हुई। वैसे इस लिस्ट में केवल प्रियंका का ही नाम नहीं शामिल बल्कि बॉलीवुड की कई ऐसी और भी एक्ट्रेसेस हैं जो डीपनेक ड्रेस पहनकर क्लीवेज दिखाती हुई नजर आ रही हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं इन एक्ट्रेसेस की ऐसी ही तस्वीरों पर...
1.प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में राज करने के बाद अब प्रियंका गोल्बल आईकॉन बन चुकी हैं। तभी उनके ऊपर हर एक लुक बहुत जंचता है। हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड शो में प्रियंका सफेद रंग का गाउन पहने नजर आई। इस गाउन का नेक लाइना इतना ज्यादा डीप था कि सोशल मीडिया की जनता को उनका ये लुक रास नहीं आया इसलिए प्रियंका को उनकी इस ड्रेस के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया गया।
2.भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड में फिल्म दम लगाकर हईसा से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी इन दिनों अपने लुक के साथ कई तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते हुए देखी गई है। हाल ही में एक इवेंट में भूमि पिंक कलर की गाउन पहने कायमत ढा रही थीं। वैसे अपनी डीप नेकलाइन वाली इस गाउन की वजह से भूमि भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं।
3.सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फैशन और अपने बेहतरीन लुक की वजह से हमेशा टॉप पर रहती हैं। ऐसा ही कुछ उनका इंडो-वेस्र्टन भी है। सोनम ने अपने लुक को परफैक्ट दिखाने के लिए सफेद कुर्ते के साथ एक नेकलाइन और पलाजो पैंट के साथ ब्लेजर पहना है। वैसे कुछ भी हो सोनम का इस तरह का सफेद पैंटसूट लुक भी बोल्ड नेकलाइन का अच्छा उदाहरण है।
4.जान्ह्वी कपूर
जान्ह्वी कपूर का बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर खूब देखा जाता है। इन दिनों जान्ह्वी अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर थोड़ी बिजी चल रही हैं। लेकिन पिछले साल एक इवेंट में जान्ह्वी कपूर को महरून कलर का गाउन पहने देखा गया,जिसमें उन्होंने अपने बेहद बोल्ड लुक से सभी को हैरान कर दिया। जान्ह्वी की इस डे्रस में डीप नेकलाइन बहुत डीप और ब्रॉड थी। वैसे गाउन का साइड फ्रंट कट भी काफी ऊपर था जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।
5.इलियाना डी क्रूज़
अपने फैशन सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री इलियाना ने काफी अच्छे तरीके से नेकलाइन ट्रेंड स्टाइल को कॉपी किया। अभिनेेत्री ने काले रंग का पैंटसूट पहना था। जिसकी नेकलाइन इतनी डीप थी कि वो लगभग बेली तक पहुंच रही थी। जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया था।