राजधानी दिल्ली की हिंसा में अब तक 7 की मौत, कई पुलिसकर्मी गंभीर घायल






नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को उत्तर-पूर्वी इलाकों में हुई हिंसा की आग मंगलवार सुबह तक नहीं बुझ पाई। कई इलाकों में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। मंगलवार सुबह भी दंगाइयों ने एक बार फिर पत्थरबाजी कर उत्पात मचाया। खबरों के मुताबिक हिंसा में घायल 2 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी। पेश है दिल्ली हिंसा से जुड़ा हर अपडेट-


- ओवैसी ने दिल्ली हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी पर बोला हमला। कहा दिल्ली छोड़ हैदराबाद में बिरयानी खा रहे हैं रेड्डी। रेड्डी को दिल्ली की सुध लेनी चाहिए।
- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि ‍हिंसा एक बड़ी साजिश का हिंसा है। लोग किसी के भड़कावें में न आएं।
- भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली की हिंसा पर कहा कि उकसाने वाले सभी नेताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए।
- गंभीर ने कहा- दिल्ली में हालात अभी भी बेहद संवेदनशील।


- यूनिफॉर्म वालों पर हमले हो रहे हैं, आमजन कहां सुरक्षित है।
- सोचिए, घायल डीसीपी के परिजनों की हालत क्या होगी।


 


- हिंसा प्रभावित इलाकों के विधायकों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाहर से आ रहे लोग हिंसा कर रहे हैं। सीमाओं को सील करने की आवश्यकता है।
- दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि मस्जिदों और मंदिरों से शांति की अपील जारी की जानी चाहिए।
- नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में सभी स्कूल बंद। परीक्षाएं नहीं होंगी।
- नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में धारा 144 लागू।


- पश्चिमी दिल्ली के 18 सेंटरों पर सीबीएसई की परीक्षा होगी।


- कबीरनगर, मौजपुर, जाफराबाद और ब्रह्मपुरी में आज भी हिंसा हुई।







- कपिल मिश्रा पर भी होनी चाहिए कार्रवाई।