सुर्खियों में माइली

माईली रे सायरस अमेरिका की जानी मानी एक्ट्रेस और पाप सिंगर हैं। माईली सायरस अपनी सिंगिंग के अलावा अपनी सोशल मीडिया के पोस्ट के लिए भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में इन्होंने फार फोटोफ्रेम की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। माईली इससे पहले कई आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। माईली सायरस को सुर्खियों में बने पहना पसंद हैं। इसलिए वह ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं जिससे वह हालीवुड की सुर्खियों में बनी रहें। माईली 27 साल की हैं लेकिन इतनी उम्र में ही उन्होंने इतनी शौहरत हासिल कर ली है कि आज दुनिया भर में उनके गाने सुने जाते हैं। माईली डिजनी चैनल की मशहूर सीरीज हैना माण्टेना में मुख्य किरदार निभाया था। इस सीरीज से ही उन्हें नयी पहचान मिली। माईली ने हैना माण्टेना के बाद अक्टूबर 2006 में एक साउाडट्रैक रिलीज की जिसमें उन्होंने एक साथ आठ गाने गाये थे। माईली के एकल म्युजिक करियर की शुरुआत 23 जून 2007 को उसके पहले एलबम, मीट माईली सायरस के रिलीज के साथ हुई।