भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतराः अखिलेश

 



सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा-बसपा गठबंधन के कारण भाजपा की दिल्ली से विदाई तय हैभाजपा सरकार देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। अखिलेश का यह बयान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नरेंद्र मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर करने के एक दिन बाद आया हैअखिलेश ने जारी बयान में कहा है कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर भाजपा के सामने मजबत चयन खड़ी कर दी है। चूंकि लखनऊ के रास्ते से ही चलकर दिल्ली का दरवाजा खलता है इसलिए उत्तर प्रदेश की भमिका आगामी लोकसभा चनावों में निर्णायक रहेगी। पार्टी की चुनावी रणनीति के कारण भाजपा की दिल्ली से बेदखली तय है। अब जनता ने भी मन बना लिया कि वह दुबारा भाजपा को सत्ता में नहीं लाएगीउत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की मजबूती के चलते भाजपा को एक सीट भी जीत पाना मुश्किल होगा16वीं लोकसभा के अवसान के साथ भाजपा के अवसान की इबारत लिखी जा चकी है। जनता ने तय कर लिया है उनको धोखा देने वाली सरकार को सजा अवश्य मिलेगी! देश नया प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारें केन्द्र की हों या राज्य की लगातार विपक्ष के नेताओं के प्रति विद्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में फनी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। छात्रोंनौजवानों से तो भाजपा इतनी डरी हुई है कि उसे मेरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की यात्रा से ही परेशानी होने लगी।