इथोपिया विमान हादसे का ब्लैक बॉक्स मिला, हादसे के शिकार सभी चारों भारतीयों की पहचान हुई


नैरोबी। इथोपिया विमान हादसे का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737-800 विमान रविवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इथियोपियन एयरलाइंस का चार माह पहले ही खरीदा गया नया बोइंग 737-800 विमान उड़ान भरने के सिर्फ छह मिनट बाद ही क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार भारतीय भी शामिल थे।



मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के दो ब्लैक बॉक्स मेिले हैं। जिसमें विमान हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। विमान में भारत, चीन, अमेरिका, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन और मिस्र के नागरिक भी सवार थे। इसके पहले वर्ष 2010 में इथोपियन एयरलांइस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस वक्त यह विमान बेरुत से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सवार सभी 90 यात्रियों की मौत हो गई थी।


मालूम हो कि भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया है। मारे गए भारतीयों में वैद्य पन्नागेश, वैद्य हासिन अन्नागेश, नुकावारपु मनीषा और शिखा गर्ग हैं। विदेश मंत्री ने इथोपिया स्थित उच्चायुक्त से भारतीय मृतकों के परिजनों की हर मदद करने को कहा है।