सीमा पर शहादत देने में झुंझुनू के जवान सबसे आगे रहते है: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने कहा है कि झुंझुनू जिला देश की रक्षा में सवोर्च स्थान पर है, तथा यहां के जवान सीमा पर शहादत देने में सबसे आगे रहते हैं। गहलोत आज झुंझुनू जिले के खेतड़ी कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी श्रवणकुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि झुंझुनू का अपना अनूठा इतिहास रहा है। यहां के घर-घर में शहीदो की कहानी है। हमारी सरकार ने शहीदो को मिलने वाले पैकेज में काफी बढ़ोतरी की है। मगर घर से इंसान जाने का हर किसी को दुख होता है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग एवं बलिदान का रहा है। देश की आजादी में कांग्रेस ने लम्बा संघर्ष किया था। अंग्रेजो की लाठी-डंडे, गोलियां खायी तब जाकर देश को आजादी मिल पायी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कायम रखा है, पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये थे। उन्होंने कहा कि देश में कम्प्यूटर,मोबाईल क्रान्ति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है।


राज्य में कजार्माफी की चर्चा करते हुये गहलोत ने कहा कि किसानो द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंको से लिये गये कजेर् को माफ करने की भी बैंको से बात चल रही है। जल्दी ही कार्रवाई करेगें। उन्होने कहा कि झुंझुनू में सैनिक स्कूल खोलने का फैसला हमारी पूर्ववतीर् सरकार द्वारा लिया गया था क्योंकि झुंझुनू का सैनिक स्कूल पर हक बनता था। उन्होंने कहा कि नोटबन्दी ने देश को तबाह करके रख दिया। नोटबन्दी के दौरान लाईन में लगे 350 लोग मारे गये थे। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा ) के अध्यक्ष अमित शाह दो लोग ही राज कर रहे हैं।    


गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने सबकी रायशुमारी के बाद श्रवण कुमार को झुंझुनू से लोकसभा सीट का उम्मीदवार बनाया है। सभी कांग्रेस जनो को मेहनत कर इनको चुनाव में विजयी बनाना है। उन्होने कहा कि पहले शीशराम ओला जिले की पैरवी करते थे अब श्रवण कुमार करेगा। श्रवण कुमार सालों से राजनीति में सक्रिय रहकर लोगो की सेवा कर रहे हैं।