हाल ही में दिशा ने अपना फिर हॉट अवतार दिखाते हुए फोटो पोस्ट किया। यह अंदाज उनके फैंस को इतना पसंद आया कि इस फोटो को लाइक्स करने वालों की संख्या ही करीब दो मिलियन तक पहुंच गई। नाइस लुक लिखे ढेर सारे कमेंट्‍स भी मिले। जबकि कुछ ने हमेशा की तरह आलोचना की।


हाल ही में दिशा ने अपना फिर हॉट अवतार दिखाते हुए फोटो पोस्ट किया। यह अंदाज उनके फैंस को इतना पसंद आया कि इस फोटो को लाइक्स करने वालों की संख्या ही करीब दो मिलियन तक पहुंच गई। नाइस लुक लिखे ढेर सारे कमेंट्‍स भी मिले। जबकि कुछ ने हमेशा की तरह आलोचना की। प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए फैमिली मेंबर की फोटो और वीडियो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। दरअसल, प्रियंका और निक 1 दिसंबर को शादी की सालगिरह मना रहे है पर इससे पहले ही प्रियंका ने अपने पति को इस नए मेहमान के रूप में सरप्राइज़ गिफ्ट देकर चौंका दिया है। प्रियंका ने एक बेहद क्यूट पपी निक को गिफ्ट किया है जिसका नाम 'जीनो जोनस' है। वीडियो में निक जोनास बिस्तर पर सो रहे है। इतने में ही जीनो बैड पर चढ़ कर उनको उठाता है। पहले तो निक कुछ समझ नहीं पाते पर फिर बाद में वे जीनो को देखर बहुत खुश होते है। जीनो जोनस की तस्वीर शेयर करते हुए देसी गर्ल ने लिखा, 'इन लड़कों के साथ वापस आ गए। जीनो जोनस का घर में स्वागत है।' निक और प्रियंका पेट्स से काफी प्‍यार करते हैं और जीनो को वह अपना बेटा मानते हैं। प्रियंका के पास 'डायना' नाम की एक पपी भी है। प्रियंका एक पोस्ट शेयर करते लिखती है कि भले ही 'जीनो' उनकी जिंदगी में आ गया है, लेकिन डायना से अब भी वह सबसे ज्‍यादा प्‍यार करती हैं।