Maharashtra में शिवसेना सरकार, ये तो हमारी लकी चार्म निकलीं...


मुंबई। 'लोग इन्हें पनौती कहते थे, ये तो हमारी चार्म निकलीं'। दरअसल, यह कमेंट शिवसेना नेता ‍प्रियंका चतुर्वेदी (पूर्व कांग्रेसी) के ट्‍वीट के जवाब में किया है, जिसमें उन्होंने उन्हें (प्रियंका) को ट्रोल करने वालों को धन्यवाद दिया है। मुंबई। 'लोग इन्हें पनौती कहते थे, ये तो हमारी चार्म निकलीं'। दरअसल, यह कमेंट शिवसेना नेता ‍प्रियंका चतुर्वेदी (पूर्व कांग्रेसी) के ट्‍वीट के जवाब में किया है, जिसमें उन्होंने उन्हें (प्रियंका) को ट्रोल करने वालों को धन्यवाद दिया है।



पूजा त्रिपाठी नामक ट्‍विटर हैंडल से कटाक्ष किया गया कि बालासाहेब ठाकरे की सौगंध खाने वाले सोनिया की सौगंध खा रहे हैं। इससे अधिक अच्छे दिन क्या होंगे। एक अन्य ट्‍वीट में पूजा ने कहा कि सच्चाई से बहुत बुरा लग रहा है महिला सुरक्षा के मुद्दा का नाटक कर कांग्रेस छोड़कर आने वाली ने शिवसेना को कांग्रेस बना दिया।

प्रेम नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट कर कहा- प्रियंका जी जो शिवसेना बाला साहब के आदर्शों पर ना चल पाई वो सरकार क्या चलाएगी? जिद्दी हिन्दुस्तानी नामक हैंडल से लिखा गया कि वोट और देखें कि कितने महाराष्ट्रियन शिवसेना के इस कदम से खुश हैं? श्रेय यादव ने प्रियंका का समर्थन करते हुए लिखा- अंधभक्तों की चिंता छोड़िए।

 

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में आई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शिवसेना और कांग्रेस को करीब लाने में उन्होंने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।