टाइम बदला, कुछ ही देर में भाजपा में शामिल हो सकते हैं सिंधिया


भोपाल। सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश में सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अपने विधायकों को टूटने से बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के राजनीतिक संकट से जुड़ी हर जानकारी...


-ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा मुख्‍यालय के लिए रवाना। अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।
-मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे।


-टाइम बदला, अब 2 बजे भाजपा में शामिल हो सकते हैं सिंधिया इससे पहले उनके साढ़े 12 बजे भाजपा में शामिल होने की खबर थी।


-दिग्विजय ने कहा कि सिंधिया राज्यसभा के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते थे लेकिन अति महत्वाकांक्षी नेता को केवल मोदी-शाह मंत्री पद दे सकते हैं।


-ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश में उपमुख्यमंत्री के पद की पेशकश की गई लेकिन वह अपने नामित व्यक्ति को इस पद पर चाहते थे, कमलनाथ ने ‘‘चेला’’ स्वीकार करने से इनकार कर दिया : दिग्विजय सिंह।
-दिग्विजय सिंह ने कहा कि कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को विश्वास मत जीतने का भरोसा है और, ‘‘हम चुप नहीं रहे, हम सो नहीं रहे हैं।
-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में 22 बागी विधायकों में से 13 ने आश्वस्त किया है कि वे कांग्रेस छोड़कर नहीं जा रहे हैं।
-ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 मार्च को भोपाल पहुंचेंगे और 13 मार्च को राज्यसभा के लिए भाजपा की तरफ से नामांकन दाखिल करेंगे।


-बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिसोर्ट के बाहर किया प्रदर्शन। यहीं रुके हैं कांग्रेस के ‍बागी विधायक और मंत्री।
-सीएम कमलनाथ के पुत्र और कांग्रेस सांसद नकुल नाथ का आरोप, धोखे से विधायकों को लेकर गए सिंधिया। नकुल ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है।


- कमलनाथ समर्थक विधायकों को भोपाल एयरपोर्ट से जयपुर ले जाया जा रहा है।
- कांग्रेस के 4 और विधायक भाजपा के संपर्क में। कांग्रेस विधायक दिलिप गुर्जर, संजय शुक्ला, प्रवीण पाठक और चंद्रभावन किराडे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ भी चारों को मनाने में जुटे।


- राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया और मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने लिखा कि जब प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर कर रहे थे, तब शायद आपकी सरकार ने कच्चे तेल के नए दाम नहीं देखे। क्या आप भारतीयों को कच्चे तेल में रेट की कमी का फायदा देंगे और पेट्रोल का दाम 60 रुपये से नीचे लाएंगे?


- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा, बीजेपी में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया।
- भाजपा राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान, मध्यप्रदेश जैसे हालात दूसरे राज्यों में भी दिखेंगे।
- दोपहर साढ़े 12 बजे भाजपा में शामिल होंगे सिंधिया,
इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके साथ रहेंगे।



- सिंधिया समर्थक 12 विधायकों का दावा, हम सिंधिया के साथ है, भाजपा के नहीं


- कांग्रेस के सभी विधायक विशेष विमान से जयपुर के लिए भरेंगे उड़ान। सुबह 10:10 पर विशेष विमान पहुंचेगा राजाभोज एयरपोर्ट। सभी विधायकों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को सौंपी गई। इससे पहले महाराष्ट्र के MLAs की भी 4 दिन आवभगत कर चुके हैं गहलोत।
- राज्यसभा चुनाव के लिए आज हो सकता भाजपा के उम्मीदवारों के नामों का एलान
- आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं