देश में 16116 हुई कोरोना मामलों की संख्या, जानें किस राज्य में कितने संक्रमित मरीज

 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप भारत समेत दुनियाभर में जारी है। भारत में वायरस से लड़ने के लिए सामाजिक दूरी और लॉकडाउन का पालन करने को कहा जा रहा है। सरकार ने भी एहतियात के तौर पर लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया है। 
इसके बाद भी देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर रोज वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश में इस वायरस के 1334 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,116 हो गई है और इस वायरस से 519 लोगों की मौत हुई है।


देश में वायरस का सबसे ज्यादा दंश महाराष्ट्र झेल रहा है, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 3648 हो गई है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली का भी यही हाल है, जहां 1893 लोग इस वायरस की चपेट में हैं। वहीं, अब तक किस राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में कितने मामले सामने आए, उसे एक सूची के रूप में देखें... (ये संख्या शाम 6:40 बजे तक के है)
 
      राज्य और केंद्रशासित प्रदेश       संक्रमित मामले     अस्पताल से छुट्टी     मौत  
1. अंडमान एवं निकोबार  15 11  0
2. आंध्र प्रदेश  647 65 17
3. अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4. असम 34 12   1
5. बिहार 92 42   2 
6. चंडीगढ़ 26 13  0
7. छत्तीसगढ़ 36 25   0
8. दिल्ली 1893   207 43 
9. गोवा 7 7   0 
10. गुजरात 1604 94 58
11. हरियाणा 249 104 2
12. हिमाचल प्रदेश 40   11   2
13. जम्मू कश्मीर 341 47   5
14. झारखंड 38   0 2
15. कर्नाटक 390 111 16
16. केरल 401 270   2
17. लद्दाख 16   12 0
18. मध्यप्रदेश 1407 131 72
19. महाराष्ट्र 3648 365 211
20. मणिपुर 2 1   0
21. मेघालय 11 0 1
22. मिजोरम 1  0 0
23. नागालैंड 1 0 0
24.. ओडिशा 61 24  1
25. पुडुचेरी 8 4 1
26. पंजाब 238 35   16
27. राजस्थान 1431 97 22 
28. तमिलनाडु 1477 411   15
29. तेलंगाना 809   186 18
30. त्रिपुरा 2  0 1
31. उत्तराखंड 42 9  0
32. उत्तर प्रदेश 1084 108 17
33. पश्चिम बंगाल 233 62 12