देश में आज 37 की जान गई; गुजरात में मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार, आज 13 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते देश में मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 37 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 18 मौतें हुईं। इनमें 10 मुंबई से, 2 पुणे और 2 औरंगाबाद से थे। जबकि कल्याण डोंबिवली, सोलापुर, जलगांव और मालेगांव के 1-1 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 269 हो गई। गुजरात में 13 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। अब तक राज्य में 103 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। उधर, आंध्र प्रदेश में दो, दिल्ली, तेलंगाना, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 1-1 मौत हुई है। इस तरह देश में मौतों की संख्या 687 हो गई।


मंगलवार को 53 लोगों की मौत हुई थी 


मंगलवार को 53 मौतें हुईं। यह एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र और गुजरात में 19-19 मौतें हुई हैं। मध्यप्रदेश में चार लोगों ने दम तोड़ा। इसी तरह, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन लोगों की जान गई। आंध्रप्रदेश में दो, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक में एक-एक मरीज ने आखिरी सांस ली। इससे पहले देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 19 अप्रैल को 40 और 12 अप्रैल को 39 लोगों ने दम तोड़ा था।


संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?





































































































प्रदेशमौतें
महाराष्ट्र269
गुजरात103
मध्य प्रदेश80
दिल्ली

48


राजस्थान27
तेलंगाना 24
आंध्र प्रदेश24
उत्तर प्रदेश22
तमिलनाडु18
कर्नाटक17
पंजाब16
पश्चिम बंगाल15
जम्मू कश्मीर05
हरियाणा05
केरल03
हिमाचल प्रदेश 02
चंडीगढ़02
झारखंड03
असम01
बिहार02
मेघालय01
ओडिशा01
कुल687

21 अप्रैल को सबसे ज्यादा 53 मौतें

























































तारीखमौतें
12 अप्रैल39
13 अप्रैल25
14 अप्रैल33
13 अप्रैल33
14 अप्रैल33
15 अप्रैल33
16 अप्रैल33
17 अप्रैल30
18 अप्रैल37
19 अप्रैल40
20 अप्रैल33
21 अप्रैल53

टॉप-3 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं





















शहरमौतें
मुंबई161
पुणे55
इंदौर52