देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 900 पार; महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 27 और गुजरात में 11 मरीजों ने दम तोड़ा


नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को 900 पार कर गया। अब तक 932 कोरोना मरीज जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा 27 मौतें दर्ज की गईं। इसके पहले 22 अप्रैल को 23 संक्रमितों की मौत हुई थी। गुजरात में भी मौतों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यहां सोमवार को 11 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में अब तक 161 संक्रमितों की मौत हुई है। उधर, राजस्थान में 4, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 1-1 मरीज की मौत हुई।






देश में रविवार को 60 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा था। यह अब तक एक दिन में हुई मौतों में सबसे ज्यादा है। इसके पहले 24 अप्रैल को 57 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को महाराष्ट्र में 19, गुजरात में 18, मध्यप्रदेश में 8, राजस्थान में 7,  उत्तर प्रदेश में 3, पश्चिम बंगाल में 2 और पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु में एक-एक की जान गई।


संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?





































































































प्रदेशमौतें
महाराष्ट्र369
गुजरात162
मध्य प्रदेश107
दिल्ली54
राजस्थान46
आंध्र प्रदेश31
तेलंगाना25

उत्तर प्रदेश


30
तमिलनाडु24
कर्नाटक19
पंजाब19
पश्चिम बंगाल20
जम्मू कश्मीर07
हरियाणा05
केरल03
झारखंड03
बिहार02
हिमाचल02
असम01
मेघालय01
ओडिशा01
पुडुचेरी01
कुल 932

26 अप्रैल को सबसे ज्यादा 60 मौतें













































तारीखमौतें
18 अप्रैल37
19 अप्रैल40
20 अप्रैल33
21 अप्रैल53
22 अप्रैल37
23 अप्रैल44
24 अप्रैल57
25 अप्रैल37
26 अप्रैल60

टॉप-4 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

























शहरमौतें
मुंबई204
अहमदाबाद89
पुणे80
इंदौर60