हॉटस्पॉट बने बासनी में ड्यूटी कर चुकी महिला कांस्टेबल भी संक्रमित, मुंबई से आई महिला भी पॉजिटिव मिली

नागौर. शुक्रवार को  शहर में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए। जिसमें जिले के परबतसर तहसील में पहली बार एक साथ दो मामले सामने आए। जिसमे मुंडोत की महिला की रिपोर्ट पोजिटिव आई। वहीं पीलवा पुलिस थाने में तीन दिन कार्य करके गई कांस्टेबल की रिपोर्ट भी आई पाज़िटिव आई। जिसके बाद कुल आंकड़ा 10 पर पहुंच गया है।


परबतसर के पीलवा थाने की महिला कांस्टेबल पहले बासनी में भी तैनात थी। बता दें कि बासनी नागौर में कोरोना का हॉटस्पॉट है। अब पूरे थाने को सेनिटाइज किया गया हैं। इधर जो महिला मुंडोता में पॉजिटिव मिली, वो कुछ दिन पहले मुंबई से आई थी।


गर्भवती महिला भी संक्रमित मिली


वहीं इससे पहले गुरुवार को बासनी बेलिमा गांव में एक गर्भवती महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। नागौर में किसी गर्भवती महिला के पॉजिटिव आने का यह पहला मामला है। हालांकि महिला पॉजिटिव की संख्या दो तक पहुंच गई और दोनों ही एक गांव बासनी की रहने वाली हैं। इस तरह बासनी से आए कोरोना पॉजिटिव की संख्या का आंकड़ा अब सात तक पहुंच गया है। 


बासनी में महाकर्फ्यू जारी


इधर, बासनी में महाकर्फ्यू जारी है। किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। प्रभावी गश्त एवं मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की भी दिनरात मॉनिटरिंग जारी है। किसी को भी गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। आवागमन का एक रास्ता है। जरूरत के सामान की होम डिलीवरी सुविधा है। इसके लिए पृथक से नियंत्रण कक्ष भी बनाया हैं।


मुंबई से आए पति की रिपोर्ट निगेटिव, पत्नी संक्रमित


कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि पॉजिटिव गर्भवती महिला का पति 22 मार्च को मुंबई से अपने गांव बासनी आया था। इसके बाद छह अप्रैल को मेडिकल की टीम ने युवक का सैंपल लिया। साथ ही उसको क्वारैंटाइन किया। इसके बाद 10 अप्रैल को युवक की पत्नी सामान्य खासी, जुकाम की शिकायत को बासनी सीएचसी पहुंची, लेकिन वहां उन्होंने महिला को निजी हॉस्पीटल में क्वारैंटाइन कर दिया। इसके बाद 11 तारीख को महिला के सैंपल लेने के साथ उसको आइसोलेशन में भर्ती किया गया। शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव थी लेकिन उसके पति की रिपोर्ट निगेटिव आई। महिला का ससुराल बासनी है। महिला अभी जेएलएन हॉस्पीटल के आईसोलेशन मेें भर्ती हैं। जबकि पति निजी हॉस्पीटल में क्वारेंटाइनहैं।


47 की रिपोर्ट निगेटिव
अकेले बासनी बेलिमा गांव से सात संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें दो महिला व 5 पुरुष हैं। जबकि एक-एक पॉजिटिव लाडनूं, डीडवाना और परबतसर का सामने आ चुका हैं। यहां से सभी पॉजिटिव को जयपुर रैफर किया जा रहा है। वहीं 47 की निगेटिव रिपोर्ट आई। अब तक 281 की निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। 


क्वारेंटाइन का स्वास्थ्य जांचने गई टीम से मारपीट का प्रयास


जिले के गांव बरड़वा की स्कूल में क्वारैंटाइन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने गए चिकित्सकों की टीम के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर वाहन में आग लगाने का प्रयास किया। मौलासर थानाधिकारी पांचूराम चौधरी ने बताया कि डॉ. सुरेश कुमार रॉयल ने रिपोर्ट दी है  कि बरड़वा में क्वारैंटाइन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीम गई थी। उसी समय 20-25 लोग लॉकडाउन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए स्कूल के गेट के सामने आकर हंगामा करने लग गए। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।