जमातियों की बेशर्मी देख ऐक्शन में योगी सरकार


दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश  के गाजियाबाद  जिले के एमएमजी अस्पताल में भर्ती तबलीगी जमात  के लोगों द्वारा नर्सों के साथ की गई बदसलूकी को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने निर्देश दिया है कि गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में तब्लीगी जमात के लोगों के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मचारी और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात नहीं किया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा है कि इस प्रकार की हरकत करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। सीएम योगी ने कहा है कि ये ना कानून को मानेंगे, ना व्यवस्था को मानेंगे, ये मानवता के दुश्मन हैं। जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है वो जघन्य अपराध है। इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  लगाया जा रहा है, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।  बता दें कि दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज से  लाए  गए तबलीगी जमात के जो  लोग एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। वह लोग लगातार अश्लील हरकतों पर उतर आए हैं। यह लोग इलाज के दौरान अस्पताल के स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। यह लोग नर्सों के सामने अपने कपड़े उतार रहे हैं। जिसके बाद परेशान होकर जिला प्रशासन इन्हें अस्पताल में क्वारंटाइन न करके जेल में शिफ्ट करने की सोच रहा है।