कोरोना वायरस के कारण जापान के टोक्यो, ओसाका समेत पांच शहरों में आपातकाल लागू

कोरोना वायरस महामारी के कारण जापान ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इस बीमारी के कारण आपातकाल लगाने वाला पहला देश बन गया। जापान के अधिकांश प्रांतों में मंगलवार से आपातकाल लागू हो गया है। कोरोना वायरस महामारी पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि बुनियादी आर्थिक गतिविधियां टोक्यो में जारी रहेगी। टोक्यो, कानागावा, साइतामा, चिबा, ओसाका, ह्योगो और फुकुओका, सात प्रभावित प्रांत, जहां सार्वजनिक परिवहन और सुपरमार्केट खुले रहेंगे, लेकिन लोगों को सामाजिक दूरी बरतने और परहेज करने होंगे। आपातकाल लगभग एक महीने तक लागू रहेगा। जापान में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 3,650 मामले सामने आए हैं।


प्रधानमंत्री आबे ने इस महामारी से निपटने के लिए 1000 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकज की भी घोषणा की है जो जीडीपी का करीब 20 प्रतिशत है।


आबे ने सोमवार को कहा था कि ऐसे हालात बन रहे हैं, जो लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। आपातकाल लगने के बाद देश में अब अप्रत्याशित अलर्ट जारी कर दिया गया है। 


प्रधानमंत्री ने खासतौर पर टोक्यो और ओसाका जैसे शहरी इलाकों में संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ने का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही अपने आपातकाल की योजना की घोषणा कर दी थी।