सीतामढ़ी में मिले चार संक्रमित, नानपुर कंटेनमेंट जोन घोषित

पटना. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 409 हो गई है। गुरुवार को 6 नए मरीज मिले। चार सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के झुकती बोखड़ा के रहने वाले हैं। इनमें 32, 41 और 42 साल के तीन पुरुष व 38 साल की एक महिला है। जिला प्रशासन ने नानपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। बोखड़ा के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव को सील कर दिया गया है। 


रोहतास में दो संक्रमित मिले हैं। 24 साल के युवक और 20 साल की युवती को संक्रमण हुआ है। युवक कोचस का रहने वाला है। युवती का घर मुरादाबाद में है।


29 जिलों में फैला है संक्रमण


जिला संक्रमित ठीक हुए मौत
मुंगेर 92 17 1
पटना 42 6 
बक्सर 40 5 
नालंदा 35 12 
रोहतास 36  
सीवान 30 23 
कैमूर 18  
गोपालगंज 18 3 
बेगूसराय 11 5 
भोजपुर 11 1 
औरंगाबाद 8  
गया 6 5 
भागलपुर 5 1 
दरभंगा 5  
पश्चिमी चंपारण 5  
पूर्वी चंपारण 5  
मधुबनी 5  
लखीसराय 4 1 
अरवल 4  
नवादा 4 2 
सारण 4 1 
जहानाबाद 4  
बांका 3  
वैशाली 3  1
मधेपुरा 2  
सीतामढ़ी 6  
पूर्णिया 1  
अररिया 1  
शेखपुरा 1