5 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, अब तक 405 लोग ठीक होकर घर लौटे  

पटना. बिहार के 5 और मरीजों ने कोरोनावायरस से जंग जीत ली है। तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल(एनएमसीएच) से छुट्टी मिल गई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों में मुंगेर, बेगूसराय, औरंगाबाद, पटना और सासाराम के एक-एक मरीज हैं। सभी को 14 दिनों तक क्वारैंटाइन रहना होगा।


नाम जिला कब भर्ती हुए थे
शाहजहां बेगम सासाराम 21 अप्रैल
मेहरू निशा मुंगेर 23 अप्रैल
सचिन कुमार बेगूसराय 4 मई
विकास कुमार पटना 5 मई
रणविजय श्रीवास्तव औरंगाबाद 4 मई
एनएमसीएच में 133 लोग ठीक हुए
पटना के एनएमसीएच से अब तक 133 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बिहार में 405 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। अब तक 966 केस सामने आए हैं। राज्य का रिकवरी रेट 41.92 प्रतिशत है।


जिला अब तक मरीज मिले ठीक होकर घर लौटे मौत
सासाराम 75 42 1
मुंगेर 122 66 1
बेगूसराय 47 10 0
पटना 99 36 2
औरंगाबाद 18 12 0