कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई सुलह, लॉकडाउन के बाद शो में साथ आएंगे नजर!

लॉकडाउन में 'द कपिल शर्मा शो' के पुराने एपिसोड फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। पुराने एपिसोड्स में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। अब 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे दर्शकों का चेहरा खुशी से खिल उठेगा। खबरों के अनुसार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अब कपिल शर्मा के साथ काम करने के लिए राजी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। लॉकडाउन के बीच कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने बातचीत के जरिए अपनी दुश्मनी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों ही 'द कपिल शर्मा शो' में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बता दें कि साल 2017 में कपिल और सुनिल के बीच
झगड़ा हो गया था। कपिल शर्मा ने फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ बदसलूकी कर दी थी। इस झगड़े के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की राहें हमेशा के लिए अलग हो गई। दोनों को एक साथ लाने की भरपूर कोशिशें की गई, लेकिन फिर भी बात नहीं बनी थी।