कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस का खुलासा, ‘तू मेरी’ गाने में रितिक रोशन ने बदले थे 12 जोड़ी जूते

लॉकडाउन के दौरान कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ रहे हैं। वे डांस वीडियो शेयर कर अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बैंग बैंग’ का रितिक रोशन और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गाना ‘तू मेरी’ पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। अवॉर्ड विजेता कोरियोग्राफर ने इस वीडियो के साथ गाने से जुड़ा एक ट्रीविया भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि रितिक ने इस गाने के हुक स्टेप्स आराम से करने के लिए 12 जोड़ी जूते बदले थे। वीडियो शेयर करते हुए मार्टिस ने लिखा- ‘तू मेरी ट्रीविया: रितिक रोशन ने लगभग 12 जोड़ी जूते बदले थे ताकि वह फिसलन वाली फर्श पर आराम से डांस कर सकें।’
बॉस्को मार्टिस के इस पोस्ट पर रितिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या बात!’, वहीं एक्टर वरुण धवन ने लिखा- ‘मैं आपको ट्रोल करूंगा, आपने अपने स्टेप्स कंप्लीट नहीं किए।’