कोरोना के 21 नए मरीजों की पुष्टि, 32 जिले प्रभावित; संक्रमितों की आंकड़ा पहुंचा 502

पटना. बिहार में रविवार को कोरोनावायरस के 21 मरीजों की पुष्टि हुई है। भागलपुर के 6, पश्चिमी चंपारण के 5, पूर्वी चंपारण के 4, बक्सर के 3, कटिहार-शिवहर-कैमूर में एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।


31 जिलों में फैला कोरोना
बिहार के 38 में से 31 जिले कोरोना से प्रभावित हैं। शिवहर में कोरोना का पहला मरीज मिला है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 502 पहुंच गया है। अब तक चार लोगों की मौत हुई है और 124 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।


सबसे ज्यादा केस मुंगेर में, राहत की बात-24 घंटे में कोई नया केस नहीं
बिहार में सबसे ज्यादा केस मुंगेर जिले में है। यहां अब तक कोरोना के 95 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में जिले से कोई नया केस नहीं आया है। मुंगेर में कोरोना से एक युवक की मौत हुई है और 21 लोग रिकवर हो चुके हैं।


जिलेवार रिपोर्ट-


जिला संक्रमित मौत ठीक हुए
मुंगेर 95 1 22
बक्सर 56  11
रोहतास 52  1
पटना 44  13
नालंदा 36  29
सीवान 30  25
कैमूर 28  
गोपालगंज 18  3
मधुबनी 18  
भोजपुर 18  1
बेगूसराय 11  5
औरंगाबाद 8  
गया 6  5
सीतामढ़ी 6 1 1
सारण 7  1
भागलपुर 11  2
दरभंगा 5  
पश्चिमी चंपारण 10  
पूर्वी चंपारण 9 1 
कटिहार 6  
लखीसराय 4  1
अरवल 4  
नवादा 4  2
जहानाबाद 4  
बांका 3  
वैशाली 3 1 1
मधेपुरा 2  1
अररिया 2  
पूर्णिया 1  
शेखपुरा 1  
शिवहर 1