सबसे ज्यादा मरीज मुंगेर में, तेजी से रिकवर होने वालों में नालंदा और सीवान आगे

पटना. बिहार में एक तरफ कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ मरीज ठीक होकर घर भी लौट रहे हैं। अभी तक सबसे ज्यादा मरीज मुंगेर से सामने आए हैं। पिछले 12 दिनों में 386 मरीजों की पुष्टि हुई है। अब तक 134 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।


रिकवरी में नालंदा और सीवान आगे
तेजी से रिकवर होने वाले मरीजों में नालंदा और सीवान सबसे आगे है। नालंदा में 83.3 और सीवान में 78 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से प्रभावित टॉप 10 जिलों में कैमूर और मधुबनी का कोई मरीज अब तक ठीक नहीं हुआ है।


जिला केस मौत ठीक हुए रिकवरी प्रतिशत
मुंगेर 102 1 24 23.52%
बक्सर 56 0 11 19.64%
रोहतास 52 0 7 13.41%
पटना 44 0 13 29.54%
नालंदा 36 0 30 83.33%
सीवान 32 0 25 78.12%
कैमूर 30 0 0 00
मधुबनी 23 0 0 00
गोपालगंज 18 0 3 16.66%
भोजपुर 18 0 1 5.5%